प्रेम के नाम पर चल रहा था ये…राज खुलने पर ग्रामीणों ने पूरे गांव में घुमाया

एक प्रेमी जोड़ा आपत्तिजनक हालत में मिले। फिर क्या था, ग्रामीणों ने पहले इनकी धुनाई की, फिर पूरे गांव में ढोल नगाड़ों के साथ घुमाया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और फिर मामला शांत हुआ।

जानिए पूरा मामला

यह मामला झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र का है। प्रेमी और प्रेमिका दोनों शादीशुदा हैं। प्रेमिका के दो और प्रेमी तीन बच्चे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रेमिका का पति जैसी ही घर से बाहर गया तो कुछ देर बाद प्रेमी चुपचाप उसके घर में घुस गया। यह सिलसिला पिछले काफी समय से लगातार चल रहा था, लेकिन मौका मिलते ही गांव वालों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया और दोनों की धुनाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

दोनों को ढोल नगाड़े के साथ पूरे गांव में घुमाया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी जोड़ को छुड़वाया और इलाज के लिए दोनों को अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...