मुठभेड़ के बाद तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। थाना दौराला पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड में तीन पशु चोर गिरफ्तार किए। बुधवार सुबह करीब 04.00 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गांव साधारणपुर से एक व्यक्ति को बांधकर तीन भैंसे बदमाशो द्वारा चोरी कर ले जा रहे है। 

वरिष्ठ उप निरीक्षक सलीम ने बताया, इस सूचना पर थाना दौराला पुलिस द्वारा बदमाशों का पीछा कर घेराबंदी की गई, बदमाशों को टोल प्लाजा के निकट पुलिस द्वारा घेर लिया गया। बदमाशो द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गयी। थाना दौराला पुलिस द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया, जिनमे से दो अभियुक्तो के पैर में गोली लगने से घायल हो गये। जिन्हे उपचार हेतु हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तो ने पूछताछ में अपना नाम जीशान पुत्र सोफिन ग्राम भानवाड़ा थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर (घायल), खलील पुत्र आसी ग्राम खरदौनी थाना इंचौली (घायल), व अजीम पुत्र शमी खान निवासी हरथला थाना सिविल लाईन मुरादाबाद बताया। 

गिरफ्तार बदमाशो द्वारा  25/26 की रात्रि में दो गांवो में पशु चोरी की घटना कारित की गयी है। जिनके कब्जे से दो अदद तमन्चे 315 बोर मय 04 अदद खोखा कातूस व 10 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। इनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हमने अपने साथियों के साथ मिलकर जनपद में कई पशु चोरी की घटना कारित की है। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना दौराला पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

खबरें और भी हैं...