19 पेटी हरियाणा मार्क अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

भास्कर समाचार सेवा साहिबाबाद – थाना साहिबाबाद पुलिस ने बुधवार को हरियाणा मार्का की 19 पेटी शराब के साथ तीन शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है थाना प्रभारी सचिन मलिक ने बताया कि दिल्ली में गाजियाबाद में नगर निगम निकाय चुनाव के मद्देनजर शराब की तस्करी हो रही है इसकी सूचना सीमा चौकी पुलिस को मिली पुलिस ने बुधवार की सुबह 4:15 बजे सूरज फेड कैरियर ट्रांसपोर्ट नैटको वाली गली जनकपुरी साहिबाबाद हरियाणा मार्का 19 पेटी रॉयल ग्रीन व अन्य मार्का शराब बरामद की ट्रांसपोर्ट मैनेजर सहित तीन अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है विजेंद्र सिंह पुत्र नागेंद्र प्रसाद सिंह निवासी ग्राम रामपुर थाना जलालपुर जिला वैशाली बिहार हाली पता गरिमा गार्डन थाना टीला मोड़ प्रदीप पुत्र विजेंदर सिंह सी 12 श्याम पार्क थाना साहिबाबाद मूल पता ग्राम अकिलपुर थाना दादरी गौतम बुध नगर अनिल पुत्र वीर सिंह ग्राम ग्राम सरगढ़ा थाना मिरबास जिला चूरु राजस्थान हाल पता सूरज फेड केरियर वाली गली साहिबाबाद के रूप पहचान हुई हैं गैंग बनाकर बिजेंदर हरियाणा झज्जर से भारी मात्रा में शराब अलीपुर दिल्ली स्थित गोदाम में ड्रम अन्य समाना छुपाकर उत्तर प्रदेश दिल्ली बिहार अवैध शराब तस्करी जा रही थी तीनों पर आबकारी अधिनियम के तहत धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है गिरफ्तार करने वाली टीम उ० सौरभ कुमार, का० पारुल, सुशील,ज्ञानेंद्र सिंह शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...