
नाला खुदवाना समस्या का समाधान नहीं
उपजिलाधिकारी घिरोर सड़क के जीर्णोद्धार के लिए पत्राचार नहीं करते
भास्कर समाचार सेवा
मैनपुरी। पानी की समस्या से निजात दिलाने को किसानों ने नगर पंचायत घिरोर टंकी की जल आपूर्ति को स्थगित करने की मंगलवार को नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी सुरभि पांडे से मांग की है । पूर्व चेयरमैन अनिल गुप्ता के कार्यकाल में बने नाले से किसानों को भारी नुकसान हुआ है खेत भी बंजर हो गए हैं कोई फसल नहीं हो पाती है। पीड़ित किसान चंद्रपाल राजपूत ने बताया कि जबसे इस नाले का पानी हमारे खेतों को जा मिला है तब से खेत की फसल मिलना सपना सा हो गया है। यूँ कहिये साहब हमारे खेत खराब हो गए हैं। धान की फसल की कटवाई में 20 हजार रुपये लग गए, लागत तक नहीं निकली। पीड़ित ने सक्षम अधिकारी से मुआवजे की मांग की है। स्थानीय लोगों ने बताया नगर पंचायत के कर्मचारी लोक निर्माण विभाग का रोड होने का बहाना बनाते हैं। सड़क में जगह-जगह छोटे बड़े गड्ढे हो गए हैं। तहसील में एसडीएम साहब सड़क के जीर्णोद्धार के लिए पत्राचार नहीं करना चाहते ।
लठ्ठों पर लाईंटें तक नहीं जलतीं
सब दिखावे के लिए लगा रखा है साहब। समस्या की शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहींं होती। नगर पंचायत वाले कभी नालों की सफाई कराना नहीं चाहते हैं गंदगी के अंबार लगेेे रहते हैं । ईओ और चेयरमैन सफाई ठेका के नाम पर फर्जी रकम निकालना जानते हैं। वहीं पनप रही पानी की समस्या से निजात दिलानेे को ग्रामीणों व स्थानीय किसानोंं ने समस्या के समाधान की मांग की है।
आचार संहिता लगने से नए काम पर लगी है रोक
वहीं नाहिली के तालाब से नाले के पानी को जोड़ने की चर्चा हो रही है । इस पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर शिव प्रताप सिंह सिसोदिया ने कहा कि स्थानीय प्रशासन द्वारा अगर किसानों की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो धरने पर बैठेंगे।














