दृष्टिहीन बच्चों को कामयाब करने का उठाया बीड़ा

गोवा के मुख्य सचिव ने किया ब्लाइंड नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। स्वामी सत्यानंद ट्रस्ट फॉर हैंडीकैप्ड इंडिया द्वारा सोमवार को बुद्धा एनक्लेव लोहिया नगर स्थित बृजमोहन स्कूल फॉर द ब्लाइंड का नवनिर्मित भवन का लोकार्पण हुआ। गोवा के मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल (आईएएस) ने किया। पूर्व सीएमडी पीएफसी राजीव शर्मा उपस्थित रहें।

प्रधानाचार्य प्रवीण शर्मा, उपासना शर्मा, वैभव शर्मा ने बताया, भवन निर्माण के लिए धनराशि सीएसआर फंड पावर फाइनेंस कारपोरेशन फॉर इंडिया के उपक्रम के माध्यम से एनबीसीसी लिमिटेड द्वारा निर्मित की गई है। भवन पूर्णता आधुनिक पद्धति से निर्मित है। यह एक विश्व स्तरीय हरित भवन तथा सेंसर युक्त सुविधा के साथ बनाई गई है, ताकि भवन दृष्टिहीन बच्चों को कोई सुविधा न हो। बच्चे अच्छी शिक्षा लेकर अपने पैरों पर खड़े हो सके।

इनको किया गया सम्मानित
इस मौके पर सीए राजीव अग्रवाल, महेंद्र कुमार गुप्ता, डीके अग्रवाल, प्रोफेसर डॉ. पीएस वर्मा, सुरेश गुप्ता, डॉ. ओपी गुप्ता, रेनू गुप्ता,. सीए आलोक अग्रवाल को सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव सिंघल एडवोकेट द्वारा संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया गया। ट्रस्ट के सचिव डॉ. आलोक कुमार अग्रवाल, सह सचिव अंकित सिंघल ने मंच संचालन किया।

इनका रहा योगदान
यहां स्कूल कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, धर्मवीर सक्सेना, सतीश शर्मा, बीएस वर्मा, ज्ञानेंद्र अग्रवाल, सरोजिनी वासन, रवि भूषण, डॉ. राम कुमार गुप्ता, एमएस जैन, गिरीश मोहन गुप्ता, इंद्र गर्ग, डॉ. संदीप मित्तल, उत्सव सिंघल, भरत कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहें।

खबरें और भी हैं...