Toshakhana Case: पाकिस्तानी तोशाखाने से पार हुए ये सारे सामान, क्या इसीलिए नप गए इमरान खान

Toshakhana Case: पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने तोशाखाना केस में इमरान खान को 5 साल के लिए अयोग्य करार दिया है। इसके साथ ही उनकी संसद सदस्यता भी रद्द कर दी गई है। बता दें कि इमरान खान पर विदेशों से मिले उपहारों को चुराने के साथ ही उन्हें बेचने के भी आरोप लगे हैं। अगर दोष साबित हो जाते हैं तो इमरान खान जेल भी जाना पड़ सकता है। दूसरी ओर, इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ का कहना है कि वो इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।

इमरान खान को मिले क्या-क्या गिफ्ट?
इमरान खान पर आरोप है कि प्रधानमंत्री रहने के दौरान उन्होंने तोशखाना में जमा गिफ्ट्स को औने-पौने दाम देकर खरीद लिया और बाद में उन्हें महंगे दामों में बेचा। इसमें दुनिया के अलग-अलग देशों ने इमरान खान को मिलीं रोलेक्स की 7 घड़ियों के साथ दूसरी मंहगी घड़ियां, सोने और हीरे के गहने, महंगे पेन, सोने की कफ लिंक, अंगूठी, लाखों रुपए के डिनर सेट शामिल हैं।

सबसे महंगा गिफ्ट साढ़े 8 करोड़ की घड़ी : 
इमरान खान को विदेशों से जो गिफ्ट मिले, इनमें सबसे कीमती गिफ्ट रोलेक्स की एक गोल्डन घड़ी थी। पाकिस्तान सरकार ने इसकी कीमत 8 करोड़ 50 लाख रुपये आंकी थी। इस घड़ी को सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद ने 18 सितंबर, 2018 को इमरान खान को दिया था। इमरान खान ने इस घड़ी को लेने के लिए पाकिस्तानी तोशखाना में महज 1 करोड़ 70 लाख रुपए ही जमा करवाए थे।

Imran Khan disqualified in Toshakhana reference by ECP

गिफ्ट में सोने की AK-47 भी मिली : 
सऊदी क्राउन प्रिंस ने इमरान खान को एक गोल्ड प्लेटेड क्लाशनिकोव (एके-47) भी गिफ्ट की थी। इस एके-47 को जनवरी, 2019 में पाकिस्तान के दौरे पर आए सऊदी अरब के प्रिंस फहद बिन सुल्तान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद ने इमरान खान को दिया था। इस AK-47 का भी पता नहीं चला है कि इमरान ने उसे किसे बेच दिया। सरकारी रिकॉर्ड में तो तोशखाना में इस रायफल की एंट्री ही नहीं है। बता दें कि इस रायफल की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थीं।

इमरान खान को गिफ्ट में मिली ये कीमती चीजें : 

गिफ्टकीमत (रुपए में)
रोलेक्स वॉच8.5 करोड़
कफ लिंक की जोड़ी56 लाख रुपए
हीरे की अंगूठी87 लाख रुपए
जेंट्स रोलेक्स वॉच9 लाख रुपए
लेडिज रोलेक्स वॉच4 लाख रुपए
आईफोन2 लाख 10 हजार रुपए
सोने का पेन15 लाख रुपए
गोल्ड AK-47कीमत का पता नहीं
गोल्ड पेन15 लाख रुपए
जेंट्स सूट30 हजार रुपए
परफ्यूम रूबी40 हजार रुपए
2 परफ्यूम Bvlagri Company56000 रुपए
माउंट ब्लैंक बॉल पेन18 हजार रुपए

क्या है तोशखाना केस : 
पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी का आरोप है कि इमरान खान ने अपने कार्यकाल के दौरान अलग-अलग देशों से मिले गिफ्ट को बेच दिया था। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी ने पाकिस्तान सरकार के कोषागार (तोशाखाना) से 14.2 करोड़ रुपए के 112 उपहारों को सिर्फ 4 करोड़ रुपए देकर हड़प लिया था। बाद में इन गिफ्ट्स को महंगे दामों में बेच दिया था।

खबरें और भी हैं...