साले साहब ने नहीं दिया जीजा शिवराज का साथ, छोड़ा दामन; थामा कांग्रेस का हाथ

shivraj singh brother in law sanjay singh

भोपाल :   MP  विधानसभा चुनाव से पहले भजपा में बड़ा भूचाल आ गया है बताते चले   मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साले साहब संजय सिंह मसानी के अपने जीजा शिवराज का हाथ छोड़ कांग्रेस में शामिल होने को लेकर राजनीतिक हलकों में बवाल मच गया है। जहां इसे शिवराज सिंह के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, वहीं कांग्रेस इसे अपनी बड़ी उपलब्धि मान रही है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह ने शिवराज की पत्नी साधना सिंह के भाई संजय मसानी के कांग्रेस में शामिल होने को सामान्य बात बताया है। उन्होंने कहा है कि यह परिवार का मामला नहीं है। कोई किसी भी पार्टी में जा सकता है।

दूसरी ओर शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय ने अपने मामा के कांग्रेस में जाने पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है। शनिवार को अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ दायर मुकदमे में अपना बयान दर्ज कराने गए कार्तिकेय ने कहा, ‘वह मेरे मामा हैं और मेरे पारिवारिक रिश्ते है। मैं उनका सम्मान करता हूं, यह उनका अपना फैसला है।’

उधर दिल्ली में कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले संजय सिंह मसानी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मूल रूप से महाराष्ट्र के गोंदिया शहर के रहने वाले संजय शिवराज के मुख्यमंत्री बनने के समय से भोपाल में ही रह रहे हैं। उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें लेकर शिवराज पर उंगलियां भी उठती रही हैं।

संजय मसानी के कांग्रेस में शामिल होने से शिवराज सिंह को व्यक्तिगत रूप से बड़ा झटका लगा है क्योंकि संजय सिंह की पहचान शिवराज के साले के रूप में ही रही है। पति के साथ साए की तरह साथ रहने वाली साधना सिंह के लिए भी यह परेशानी की बात है। अब उन्हें पार्टी के भीतर सवालों का सामना करना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि बीते 30 अक्टूबर को इंदौर में राहुल गांधी के सामने साधना सिंह के करीबी गुलाब सिंह किरार को कांग्रेस में शामिल कराया गया था। व्यापम के आरोपी किरार को शिवराज का मामा बताकर राहुल से मिलाया गया था लेकिन कांग्रेस के नेताओं के विरोध की वजह से कांग्रेस ने किरार को पार्टी में लेने के बाद तत्काल बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब कांग्रेस ने संजय को पार्टी में लेकर शिवराज को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

19 − 9 =
Powered by MathCaptcha