स्थानांतरण एक सिस्टम की प्रक्रिया, अच्छे और कर्मठ लोग हमेशा याद आते है- काकुल शर्मा

भास्कर समाचार सेवा
घिरोर/मैनपुरी। कस्बा के थाने में तैनात कांस्टेबल के कुशल व्यवहार व बेहतर कार्य की बजह से उन्हें नगर के लोग याद कर रहे है। कांस्टेबल का कार्यकाल नगर में बहुत बेहतर रहा है। जिसकी बजह से वह लोगो के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहे। उनके ईमानदारी की लोग मिशालें दे रहे है।
नगर के थाने में तैनात पुलिस कांस्टेबल ब्रजवीर सिंह को लोग उनके कुशल व्यवहार और बेहतर कार्य करने की बजह से उन्हें याद कर रहे है। उनकी ईमानदारी से हमेशा तैयार रहने की बजह से लोगो ने उन्हें बधाईयां दी है। नगर के प्रमुख समाजसेवी काकुल शर्मा ने कहा कि स्थानांतरण एक सिस्टम की प्रक्रिया है, लेकिन अच्छे लोग हमेशा याद रहते हैं, जिन्हें लोग वर्षों तक याद रखते हैं, कांस्टेबल ब्रजवीर सिंह का कार्यकाल घिरोर थाने में काफी सराहनीय रहा है, आज के समय में कर्मठ ईमानदार व्यक्ति की सभी स्थानों पर जरूरत होती है। इस मौके पर मनीष शर्मा, शास्त्री शर्मा, रिंकू तोमर, अर्पित, अमन मिश्रा, राम बाबू, अनुज गुप्ता, ललित शाक्य, राजू शाक्य, नितिन मिश्रा आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...