पूर्व मुख्यमंत्री की दी श्रद्धांजलि

भास्कर समाचार सेवा

छाता-नेता जी मुलायम सिंह यादव पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार पूर्व रक्षा मंत्री भारत सरकार गरीब मजलूम किसानों के मसीहा को मथुरा जिले की छाता तहसील के गाँव महरौली में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई जिसमें सभी समाजवादी पार्टी के साथियों व गाँव के आसपास के लोगों ने नेता जी को श्रद्धांजलि दी। और अपने विचार व्यक्त किए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन युवजन सभा के जिलाध्यक्ष साहुन खान के नेतृत्व में किया। मीडिया से वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष ने साहुन खान ने कहा कि जब नेता जी रक्षा मंत्री रहे उस समय कानून में संशोधन करके बॉर्डर पर शहीद होने वाले जवानों का पार्थिव शरीर उनके घर वालों को अंतिम दर्शन के लिए पहुंचाया जाए। और राष्ट्रीय सम्मान के साथ प्रत्येक शहीद को श्रद्धांजलि दी जाए। तथा शहीद के परिवार जनों को हर संभव मदद सरकार की तरफ से की जाएगी। वही में समस्त समाजवादीयो की तरफ से भारत सरकार से आग्रह करता हूं। कि नेता जी मुलायम सिंह यादव की भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। श्रधांजलि सभा मे मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, कैलाश प्रधान सोपाना , सूबेदार प्रधान महरौली , नीर उर्फ गुट्टी प्रधान बढ़ा , रिखलाल गुर्जर पूर्व प्रधान बढ़ा बिजेंद्र यादव , दीपक बंसल , वीरेंद्र यादव जटवारी किशन चौधरी किसान नेता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...