
भास्कर समाचार सेवा
मुरादनगर । जंगल में लकड़ी लेने गई महिला से युवक ने छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज की है। गांव रावली कला निवासी एक महिला ने बताया कि वह अपने पति संदीप के साथ लकड़ी लेने जंगल में गई थी। तभी वहां गांव निवासी रिंकेश पुत्र श्याम सिंह पहुंच गया। आरोप है कि उसने महिला के पति को शराब पिलाकर महिला से छेड़छाड़ करने लगा । विरोध करने पर महिला के कपड़े फाडकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। इसी तरह अपनी जान बचाकर गांव की तरफ भाग गई। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी युवक रिकेंश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।













