
दैनिक भास्कर/संदीप पुण्ढ़ीर
हाथरस। शहर की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 2 से जलभराव की समस्या से परेशान परिवारों का पलायन शुरू हो गया है। 4 घरों में ताले लटक चुके हैं। वहीं कुछ अन्य लोग भी मकान बेचने को मजबूर हैं। इन हालातों से परेशान होकर आज कॉलोनी वासियों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर जमकर प्रदर्शन किया।
बता दें कि हाथरस सदर क्षेत्र की आगरा रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी वैसे तो पोस कॉलोनी कही जाती है पर यहां के सेक्टर 2 के निवासी जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। कॉलोनी वासियों की माने तो उन्होंने पालिका चेयरमैन से लेकर सभी अधिकारियों तक गुहार लगा ली लेकिन उनकी जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। घरों में गंदा पानी भरा हुआ है। घरों का दरवाजा खुलते ही गंदे पानी की बदबू आती है। आते जाते लोग और बच्चे भी पानी में गिर जाते हैं और कपड़े खराब हो जाते हैं। यहां के निवासियों के यहां रिश्तेदार आने को तैयार नहीं है। इस समस्या से परेशान कुछ लोग अपने घरों में ताला डालकर यहां से पलायन भी कर गए हैं और कुछ लोग जलभराव की समस्या से परेशान होकर अपने मकानों को बेचने के लिए तैयार हैं। इस समस्या को लेकर आज सेक्टर 2 के दर्जनों महिला पुरुषों के द्वारा जमकर प्रदर्शन करते हुए पालिका प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गये हैं। अब देखना यह होगा कि स्थानीय प्रशासन ऐसे लोगों की समस्या को दूर कर इनके पलायन को रोकता है या कॉलोनी वासियों का कॉलोनी से इसी प्रकार पलायन जारी रहेगा?













दिल्ली में पारा 40 पार, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की छूटी पसीने; गर्मी पर चुटकी लेकर बोले- ‘भाषण छोटा ही रखूंगा भाई!’