ऑपरेशन प्रहार के तहत दो अभियुक्त गिरफ्तार

भास्कर समाचार सेवा
अलीगढ़।
जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना क्वार्सी पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान दो अभियुक्त आदिल पुत्र शकील निवासी गली नं0 12 जीवनगढ़ थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़ व तसलीम पुत्र रफीक निवासी मेन रोड नेशनल स्कूल के सामने जीवनगढ़ थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़ को मय चोरी की मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेण्डर प्लस बिना नम्बर सहित जीवनगढ़ मेन रोड से गिरफ्तार किया।

खबरें और भी हैं...