
भास्कर समाचार सेवा मुरादनगर । गांव सुराना मे धूमेश्वर महादेव शिव मंदिर परिसर के निकट खेल रहे दो बच्चे बह रही नदी में डूबने की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस प्रशासन ने पहुंचकर स्थिति को कडी मशक्कत कर मामले को संभाला।
जानकारी के अनुसार गांव सुराना मे शाम के समय मंदिर परिसर के पास गांव के कुछ बच्चे खेल रहे थे। खेल रहा आदित्य अपने हाथ धोने के लिए नदी के किनारे चला गया। वहां पहुंचकर उसका संतुलन बिगड़ गया। जिस कारण वह नदी में डूबने लगा उसको नदी में डूबता देख दूसरे बच्चे सौरभ ने उसे बचाने के लिए नदी की तरफ दौड़ लगाई। परंतु अचानक उसका भी संतुलन बिगड़ गया और वह भी नदी में डूब गया। वहां पर ग्रामीण और पुलिस बल इकट्ठा हो गया। पुलिस प्रशासन ने एनडीआरफ टीम को भी इस संबंध में सूचना दे दी गई है । दोनों बच्चों का कुछ पता नहीं चल पाया है ग्रामीण वह पुलिस प्रशासन तलाश में जुटा हैं।













