ओम सन पब्लिक स्कूल में बालदिवस पर दो दिवसीय ‘स्पोर्ट्स डे’ का किया आयोजन

भास्कर समाचार सेवा मुरादनगर । दिल्ली मेरठ रोड स्थित ओम सन पब्लिक स्कूल में बालदिवस पर दो दिवसीय ‘स्पोर्ट्स डे’ का आयोजन किया गया। जिसमे कक्षा एक से कक्षा आठ तक के बच्चो ने खेल की अनेक गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि आतंकवादी विरोधी मोर्चा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने फीता काटकर किया । स्पोर्ट्स कैप्टन कक्षा 12 के छात्र निकुंज मलिक ने मशाल जलाकर खेलो की शुरुआत की, कक्षा बारह की छात्रा आरज़ू त्यागी ने बच्चो को खेल भावना का सम्मान करते हुए इमानदारी व निष्पक्षता से खेलने के लिए प्रोत्साहन हेतु शपथ दिलवाई। जिसमें 50, 100, 200 और 400 मीटर दौड़, ज्वाइंड रेस, स्पून रेस, शटल रनिंग का भी आयोजन किया गाय। रेस में ओजस्वी, प्राची, सौरव, कुणाल, माही कश्यप, अनुष्का रावत, आदित्य रावत, वैष्णवी मित्तल, अंशुल निमेश, निशांत, मानवी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया |ज्वाइंट रेस में प्रतीक, त्रिनव ने स्वर्णपदक प्राप्त किया। शटल रेस में माही यादव, काव्य सैनी, भूमि, निशांत ने स्वर्णपदक प्राप्त किया। कक्षा नर्सरी व प्रेप के नन्हे-मुन्ने बच्चो ने अपने मनोहारी अंदाज़ में अनेक क्रियाकलापों में बड़े अद्भुत रूप में भाग लिया। उनकी मनोरंजक व मनमोहक अंदाजो से सारा वातावरण हँसी व उल्लास से सराबोर हो गया। बच्चो ने फ्रॉग रेस, बैलेंसिंग रेस, स्पून रेस, बॉल इन बास्केट में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।अद्विक, अंशु, भूमिका, आविष, देवांश ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर निदेशक अनुराग गुप्ता के करकमलों से स्वर्णपदक प्राप्त किया ।इस अवसर पर समस्त छात्रों के साथ समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

खबरें और भी हैं...