बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में दो की मौत

भास्कर समाचार सेवा
सिकंदराबाद। बाईपास ईदगाह के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बीती शाम ईदगाह रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। तेज गति से टकराने के कारण दोनों बाइक को पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया ।जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया । जबकि दूसरे की भी गम्भीर हालत बताई गई।मृत युवक की शिनाख्त गौतम बुध नगर के गांव मंडपा निवासी इमरान पुत्र तौसीफ उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई ।जबकि घायलों में सुरेश कुमार पुत्र केदार सिंह निवासी गांव चकला जहांगीराबाद बुलंदशहर व घायल चंद्रांशु मिश्रा निवासी भवानीपुर तारी जनपद संत रविदास नगर के रूप में हुई। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने सुरेश को भी मृत घोषित कर दिया। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खबरें और भी हैं...