पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल


भास्कर समाचार सेवा। साहिबाबाद
थाना साहिबाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए गए तलाशी अभियान के अंतर्गत पुलिस के साथ शुक्रबार की रात को बाइक सवार दो बदमाशों के साथ हुई एक सशस्त्र मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में पुलिस की गोली लगी है दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल ले जया गया है।
पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना साहिबाबाद के एसआई सुरेश चंद शर्मा पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि हरे रंग की मोटरसाइकिल अपाचे पर दो लोग बैठे हुए तेजी से आ रहे हैं। पुलिस पार्टी ने उन्हें रुकने का इसारा किया लेकिन बाइक सवारों ने मोटरसाइकिल रोकने की वजाय चौकी हिंडन तिराहे की तरफ अपनी बाइक दौड़ा ली। पुलिस पार्टी ने दोनों संदिग्ध बदमाशों का पीछा किया और उन्हें वसुंधरा रेलवे अंडर पास के पास घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा फायर किए जिसकी जवाबी करवाई में पुलिस पार्टी की एक-एक गोली दोनों बदमाशों के पैरों में लगी है। जब दोनों बदमाश गोली लगने से बाइक से गिर गए तो उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में उपचार के लिए ले जया गया। पुलिस की पूछताछ में घायल बदमाशों में से एक ने अपना नाम नमन कपूर पुत्र देवेंद्र कपूर निवासी शास्त्री नगर थाना सराय रोहिल्ला दिल्ली तथा दूसरे ने अपना नाम विवेक बंसल उर्फ विक्की पुत्र तेजपाल बंसल निवासी शास्त्री नगर थाना सराय रोहिल्ला दिल्ली बताया। विवेक बंसल उर्फ विक्की के खिलाफ सात अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं तथा नमन कपूर पुत्र देवेंद्र कपूर के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं ।बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सचिन मलिक के अलावा एसआई सुरेश चंद शर्मा ,विपिन कुमार तथा सुमित कुमार के अलावा कांस्टेबल अविनाश कुमार सुनील कुमार और नसीम थे। दोनों बदमाशों से एक-एक 315 बोर का तमंचा, कारतूस और खोखे के अलावा अपाचे मोटरसाइकिल डीएल 8 एस बीई 7046 तथा नगद लूट के 38200 बरामद किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...