विज्ञान मेले में एक सैंकड़ा स्कूलों के दो हजार बाल वैज्ञानिकों ने किया प्रतिभाग

भास्कर समाचार सेवा
इटावा। इटावा महोत्सव में मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा, सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर व संत विवेकानंद के प्रधानाचार्य डॉ आनंद व सहविद्यालय निरीक्षक डॉ.मुकेश यादव के तत्वावधान में वैज्ञानिक प्रतिभाओं को खोजने के लिए विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। खचाखच भरे प्रदर्शनी पंडाल में जिले के एक सैंकड़ा से अधिक विद्यालयों के 2000 बच्चों ने विज्ञान मॉडल के जरिए अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी सिटी कपिल देव सिंह, एसडीएम ऋतु प्रिया, महोत्सव के जनरल सेक्रेटरी एसडीएम विक्रम राघव ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ आनंद एवं नीलम आनंद ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथि गणों का माल्यार्पण एवं शाल उड़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने पंडाल में सजाए गए विभिन्न मॉडलों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज इस प्रदर्शनी में जितने बाल वैज्ञानिक आए हैं मैं उनके टीचरों एवं प्रशिक्षकों से कहना चाहता हूं कि जितने भी बच्चे बाल विज्ञान मेले में शामिल हुए हैं उन सभी का मनोबल बढ़ाएं। कार्यक्रम संयोजक संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रधानाचार्य डॉ आनंद ने बताया कि दो दिवसीय विज्ञान मेले में 2,000 से अधिक चलित व अचलित मॉडल सजाए गए हैं यह आयोजन इटावा महोत्सव की वैज्ञानिक खोज को बढ़ावा देने के लिए प्रारंभ किया गया है और प्रतिवर्ष इसमें प्रतिभाग करने वाले छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यालय बच्चों ने सरस्वती वंदना गीत के साथ किया। इस अवसर पर वैज्ञानिक केके वर्मा, कृषि इंजीनियरिंग कालेज के पूर्व डीन डॉक्टर देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
निर्णायक मंडल के रूप में डॉ राजीव चौहान डॉ आशीष त्रिपाठी डॉक्टर मतीन खान एवं विष्णु शर्मा उपस्थित रहे। संचालन कर रही शिक्षिका मंजू यादव व बेबी तोमर ने आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉक्टर चंद्र लता गुप्ता पवन प्रताप संजय शर्मा डॉक्टर उमेश यादव गुफरान अहमद एसएन यादव आलोक मिश्रा कौशल किशोर मनोज कमल कुमार संजय शर्मा अभिषेक सक्सेना भास्कर शर्मा जगदीश यादव मनोरमा रानी प्रमेंद्र सिंह डॉक्टर धर्मेंद्र शर्मा सौरभ दुबे वर्षा सिंह नमिता तिवारी, डॉ एस एन यादव, अनूप मिश्रा, जेपी सिंह, मनोज एमएस मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...