अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस ऑटो में बैठा कर ले जा रहे थे महिला को दो युवक

परिजनों ने ऑटो को पकड़कर पुलिस को दी सूचना मामला पारिवारिक का निकला तीन आरोपी और ऑटो पुलिस हिरासत में

भास्कर समाचार सेवा गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र के डासना उस्मान कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया। जब पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की एक युवती को ऑटो में सवार दो युवक अपहरण कर ले जा रहे हैं और ऑटो की वीडियो भी जमकर वायरल हो गई । जैसे ही पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई। पुलिस आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची और ऑटो को कब्जे में लेकर तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। चश्मदीदों के अनुसार बताया जा रहा है कि डासना के उस्मान कॉलोनी निवासी शमा परवीन नामक युवती की शादी दिल्ली निवासी युवक के साथ हुई थी। इसी बीच दोनों परिवार में किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी और युवती अपने मायके में काफी समय से रह रही थी। कई बार उसके पति द्वारा अपनी पत्नी को फोन पर बात की गई पर कोई बात नहीं बन पा रही थी। लिहाजा पति द्वारा अपने एक अन्य दोस्त को साथ लेकर किराए का ऑटो में उस्मान कॉलोनी पहुंचा। अपनी पत्नी को ऑटो में जबरदस्ती बैठा कर लेकर फरार हो रहा था। तभी परिजनों द्वारा शोर मचा दिया गया और पब्लिक इकट्ठा हो गई और इसी बीच ऑटो और दोनों लोगो को पकड़ लिया गया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और आनन-फानन घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की और ऑटो चालक सहित तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर ऑटो को कब्जे में ले लिया। एस एच ओ आर सी पंत में जानकारी देते हुए बताया कि डासना के उस्मान कॉलोनी इलाके से एक युवती के अपहरण की सूचना प्राप्त हुई। तुरंत सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर आनन-फानन में ऑटो चालक सहित तीनों युवकों को हिरासत में लिया और ऑटो को कब्जे में ले लिया। पूरी जानकारी प्राप्त करने पर मामला पति-पत्नी के विवाद को लेकर निकला और युवक द्वारा अपनी पत्नी को लेने के लिए उस्मान कॉलोनी आया था। पूछताछ में तीनों ने अपने नाम महाराज पुत्र फहीमुद्दीन दिल्ली, मोहम्मद अकरम पुत्र अशरफ और शहजाद पुत्र इकरामुद्दीन बताया है। तीनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए ऑटो को सीज करने का कार्य किया गया है।

खबरें और भी हैं...