Ujjain Love Jihad Case : 6 महीने तक रची गई साजिश, पहले दोस्ती फिर शोषण और फिर हैंडओवर..लव जिहाद और ग्रूमिंग नेटवर्क का पर्दाफाश

उज्जैन: मध्य प्रदेश की पावन नगरी उज्जैन से लव जिहाद और ग्रूमिंग का एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. एक नाबालिग हिंदू लड़की को पहले प्रेम के जाल में फंसाया गया, उसका शोषण किया गया और फिर उसे एक दूसरे युवक के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को इंदौर से बरामद कर लिया है, जहां वह बुर्के में छिपी हुई थी. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश तेज कर दी गई है.

प्रेमजाल और साजिश का नया पैटर्न

यह पूरा मामला किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है, जहां नाबालिग लड़की को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया गया. चिमनगंज थाना पुलिस की जांच में सामने आया कि लगभग छह महीने पहले अहमदनगर के एक नाबालिग लड़के ने पीड़िता से दोस्ती की और उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया. आरोपी ने लड़की का शोषण किया और कुछ समय बाद उससे दूरी बना ली. लेकिन यह साजिश का अंत नहीं, बल्कि शुरुआत थी. इसके बाद उसने अपनी दोस्त मोईन को लड़की के पीछे लगा दिया.

सहेलियों ने भी दिया साथ

आरोप है कि 2 फरवरी को मोईन लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ इंदौर ले गया. इस साजिश में लड़की की दो सहेलियों और आरोपी के परिवार वालों की भी मिलीभगत सामने आई है. इंदौर में मोईन ने लड़की को एक मुस्लिम बहुल इलाके में अपने रिश्तेदार के घर बुर्का पहनाकर छिपा दिया था, ताकि किसी को उस पर शक न हो.

हिंदू जागरण मंच ने उठाए गंभीर सवाल

मामले का खुलासा होने के बाद हिंदू जागरण मंच ने इसे ‘ग्रूमिंग गैंग’ की एक सोची-समझी साजिश करार दिया है. मंच के अर्जुन भदौरिया ने आरोप लगाया कि लड़की की मुस्लिम सहेली और पड़ोसियों ने उसे मानसिक रूप से प्रभावित करने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने इस पैटर्न को समझाते हुए कहा कि ऐसी गैंग पहले कमजोर और भावनात्मक रूप से असुरक्षित नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाती हैं, फिर प्यार और दोस्ती का नाटक कर उनका विश्वास जीतती हैं. इसके बाद उन्हें परिवार और समाज से दूर कर उनका यौन, आर्थिक और भावनात्मक शोषण किया जाता है और अंत में गैंग के दूसरे सदस्यों तक पहुंचा दिया जाता है.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन सीएसपी पुष्पा प्रजापति ने बताया कि लड़की के लापता होने की सूचना मिलते ही अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया था. पुलिस ने बिना समय गंवाए 24 घंटे के भीतर लड़की को इंदौर से सुरक्षित बरामद कर लिया और एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, लड़की बुर्के में मिली थी. इस मामले में लड़की को भगाने और छिपाने में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है. पीड़िता के कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज होने के बाद आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी.

क्या होता है ग्रूमिंग गैंग पैटर्न?

अर्जुन भदौरिया ने ग्रूमिंग गैंग पैटर्न को चार चरणों में समझाया

1. टार्गेट चुनना

  • नाबालिग लड़कियाँ
  • कमजोर या टूटे परिवार
  • भावनात्मक रूप से असुरक्षित बच्चे
  • ऐसे परिवार जहाँ पुरुष न हो या नशे की समस्या हो

2. विश्वास बनाना

  • प्यार, दोस्ती, गिफ्ट, मोबाइल
  • “मैं तुम्हें समझता हूँ” जैसी बातें

3. परिवार और समाज से दूरी बनाना

  • माता‑पिता को गलत ठहराना
  • धर्म और संस्कृति को हेय दिखाना

4. शोषण और नियंत्रण

  • वीडियो/फोटो से ब्लैकमेल
  • जबरन संबंध, तस्करी या देह व्यापार
  • कई मामलों में धर्म परिवर्तन या विवाह के लिए दबाव

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

+ 54 = 62
Powered by MathCaptcha