UP Election 2022 7th Phase LIVE : कहां कितनी हुई वोटिंग, देखें सुबह 9 बजे तक 9 जिलों में मतदान प्रतिशत

पूर्वांचल में 9 जिलों की 54 विधानसभाओं में वोट डाले जा रहे हैं। 9 बजे तक 8.5% वोटिंग हुई है। वाराणसी में केसलारपुर में कमल निशान और मंत्री अनिल राजभर की फोटो लगी मतदाता पर्ची बांटे जाने पर हंगामा हो गया। बसपा समर्थकों ने विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। सपा ने भी इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत की है। काशी में ही मंत्री रविंद्र जयसवाल वोट डालने पहुंचे तो उनको 30 मिनट तक वेट करना पड़ा।

उन्होंने आरोप लगाया कि मतदान कर्मी वोटर्स को वोट डालने से रोक रहे हैं। इसकी शिकायत उन्होंने डीएम से की। वहीं, किसान नेता योगेंद्र यादव, रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर एक फोटो ट्वीट करके लिखा कि वाराणसी में चुनाव ड्यूटी में गुजरात पुलिस को लगाया गया है। हालांकि, डीएम ने ट्वीट करके कहा कि अफवाहे मत फैलाइए। वाराणसी में गुजरात पुलिस की ड्यूटी नहीं लगी है।

LIVE अपडेट्स

  • सपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि चंदौली जिले की मुगलसराय विधानसभा-380 के बूथ संख्या 137 प्राथमिक विद्यालय करवत, दुल्हीपुर में साइकिल के निशान वाले बटन पर किसी ने फेवीक्विक लगा दिया है।
  • आज़मगढ़ में डीआईजी अखिलेश कुमार ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
  • अजगरा विधानसभा के रामसिंहपुर गांव स्थित पंचायत भवन पर ईवीएम में खराबी के चलते अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ है।
  • मऊ के बूथ नंबर 116 स्वदेशी कॉटन मिल के बगल में पिता की जगह बेटा मतदान कर्मी का कार्य कर रहा था। पुलिस ने शाहिद को पकड़ा।
  • मऊ के बड़राव ब्लॉक के अमिला में शांतानंद स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज पर बूथ संख्या 51 पर 25 मिनट लेट से पोलिंग चालू हुआ।
  • समाजवादी पार्टी ने वाराणसी जिले की अजगरा विधानसभा के बूथ संख्या 84 पर ईवीएम खराब होने की शिकायत चुनाव आयोग से की।
  • वाराणसी में शिवपुर के भवानीपुर बूथ संख्या 27 पर मतदाता पर्ची न होने के कारण मतदाताओं को लौटाया जा रहा था। डीएम ने कहा वोटर लिस्ट में नाम है तो आईडी प्रूफ देखकर मतदान कराएं।
  • रोहनिया के बूथ संख्या 82 पर अभी तक पोलिंग स्टार्ट नहीं। पीठासीन अधिकारी व सेक्टर मजिस्ट्रेट से कंट्रोल रूम के कर्मचारी संपर्क कर रहे हैं।
  • आज़मगढ़ जिले के शिवली कॉलेज में 143 नंबर बूथ पर ई‌वीएम खराब,नहीं शुरू हो सका मतदान।

सुबह 9 बजे तक 9 जिलों में मतदान प्रतिशत

जिलामतदान प्रतिशत
आजमगढ़8.08 %
भदोही7.41 %
चंदौली11 %
गाजीपुर8.39 %
जौनपुर8.99 %
मऊ9.97 %
मिर्जापुर8.81 %
सोनभद्र8.39 %
वाराणसी8.90 %

सातवें फेज में 7 मंत्रियों समेत 613 प्रत्याशी मैदान में
इस चरण में वाराणसी और आसपास के जिलों में मोदी मैजिक की परीक्षा है। वहीं, भाजपा सरकार के बुलडोजर और कानून व्यवस्था के दावों के बीच मऊ में मुख्तार अंसारी के बेटे, भदोही में विजय मिश्र और जौनपुर में धनंजय सिंह जैसे बाहुबलियों का भी इम्तिहान है।

इतना ही नहीं.. क्या यूपी की सियासत जातियों के अभेद चक्रव्यूह से बाहर आ पाई है? इन सवालों का जवाब भी 10 मार्च को काउंटिंग के साथ मिल पाएगा। सातवें फेज के सियासी दंगल में योगी सरकार के 7 मंत्रियों समेत 613 प्रत्याशी हैं। इनमें 75 महिला प्रत्याशी हैं। 2.05 करोड़ वोटर्स इनकी किस्मत का फैसला करेंगे। इससे पहले यूपी में 6 चरणों में अब तक 349 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

+ 51 = 56
Powered by MathCaptcha