यूपी : ककरहा रेंज में तेंदुआ की हत्या के बाद वन विभाग अब एक्शन मूड में

  • नामज़द समेत दर्जनो अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ है मुकदमा।
  • वन विभाग ने छापेमारी कर तीन नामज़द अभियुक्तों को‌ पकड़ा। भेजा गया जेल।
  • वन अधिनियम के साथ साथ सम्बंधित  थाना क्षेत्र में भी दर्ज हुआ है मुकदमा

मोतीपुर/बहराइच l कर्तनिया वन्य जीव प्रभाग में पिछले दिनों सुजौली एंव ककरहा रेंज ग्रामीणो ने दो तेंदुअो की लाठी डंडो से पीट पीट कर हत्या कर दी थी जिसके बाद वन विभाग ने कई ग्रामीणो को नामज़द करते हुये 75 अज्ञात के खिलाफ वन रेंज एंव  सम्बंधित थाना क्षेत्रों में मुकदमा पंजीकृत करा दिया था।तेंदुए की मौत के बाद वन विभाग ने सक्रियता दिखाते हुये सम्बंधित व्यक्तियों के खिलाफ छापेमारी कर धरपकड़ शुरु की। इसी क्रम में सोमवार को प्रभागीय वनाधिकारी जी.पी.सिंह एंव उप प्रभागीय वनाधिकारी यशवंत सिंह के निर्देशन में वन दरोगा आलोक तिवारी ने टीम गठित कर मझरा गांव के मजरे गड़रियनपुरवा में कई स्थानो पर छापेमारी करते हुये तीन नामज़द अभियुक्तों विशुनु पुत्र इतवारी, छोटेलाल पुत्र शिवबालक, गोपी पुत्र बिंद्रा को गिरफ्तार किया।

वन टीम ने अभियुक्तों को रेंज कार्यालय लाने के पश्चात मा. न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया। वन दरोगा आलोक मणि तिवारी ने बताया कि ने बताया कि अभियुक्तों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है जल्द से जल्द सभी अभियुक्तों को पकड़कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा ।छापेमारी के दौरान वन टीम में प्रभागीय वन अधिकारी यशवंत सिंह, उपराजिक महेंद्र मौर्या, वन दरोगा आलोक तिवारी, वनरक्षक अमर सिंह, राम मिलन एंव गौस मोहम्मद समेत कई लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...