यूपी : बढ़ते तापमान से लोगों की बढ़ी मुश्किलें, पढ़ें मौसम का ताजा रिपोर्ट

लखनऊ । मौसम में शुष्कता के साथ ही तापमान में बढ़ोत्तरी होती जा रही है। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ गयी हैं। सुबह से ही तापमान चढ़ जाने से घर में रहने वाले लोग भी पसीने से तर-बतर हो जा रहे हैं।

मौसम विज्ञान केन्द्र से रविवार को मिली जानकारी के अनुसार मेरठ का तापमान अधिकतम 42 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था। पश्चिम में आसमान साफ बना हुआ है। वहीं लखनऊ का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 26 डिग्री रहा। झांसी में हीट वेब चलता रहा। पिछले 24 घंटे में वहां का अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया था, जबकि न्यूनतम तापमान भी 31 तक रहा। इससे वहां काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं गोरखपुर का अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। वहां आज आसमान में हल्के बादल छाए रहे। वहीं बरेली का अधिकतम तापमान 42, बहराइच का 43, प्रयागराज का 44 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान बना रहा।

खबरें और भी हैं...