
अयोध्या, (हि.स.)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी मंत्रिपरिषद के सहयोगियों के साथ मंगलवार को रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे।
मुख्यमंत्री धामी और उनके मंत्रियों के अयोध्या के वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचने पर स्थानीय भाजपा नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़े के बीच राज्य के संस्कृति विभाग के कलाकारों ने नृत्य पेश किया।
स्थानीय भाजपा के नेताओं ने बताया कि धामी के नेतृत्व में सभी मंत्री एयरपोर्ट से सीधे पहले हनुमानगढ़ी के लिए रवाना हुए। यहां दर्शन-पूजन करने के बाद वे रामलला का दर्शन करने जन्मभूमि मंदिर जाएंगे। पूजा-अर्चना करने के बाद शाम 05 बजे मुख्यमंत्री और उनके मंत्री उत्तराखंड के लिए प्रस्थान करेंगे।













दिल्ली में पारा 40 पार, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की छूटी पसीने; गर्मी पर चुटकी लेकर बोले- ‘भाषण छोटा ही रखूंगा भाई!’