उत्तराखंड : श्रीपुर बिछवा की सोनी बनी मिसेज बेंगलूर

केंद्रीय रेशम बोर्ड कपड़ा मंत्रालय ने आयोजित की थी प्रतियोगिता

भास्कर समाचार सेवा

खटीमा। बेंगलूर से खटीमा पहुंची मिसेज बेंगलोर ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मिस एंड मिसेज बेंगलुरु 2022 का ग्रैंड फिनाले सीजन 5 का आयोजन धूमधाम के साथ आयोजित हुआ था। एलेक्स फैशन की ओर से 26 फरवरी को दावानम सरोवर पोर्टिको सूट बेंगलुरु में किया गया था।  इस प्रतियोगिता में हजारों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें से टॉप 15 ने आखिरी दौर में प्रवेश किया। जिसमें पहला राउंड टैलेंट,दूसरा इंट्रोडक्शन, तीसरा क्वेश्चन आंसर, चौथा रैंप वॉक था। अंत में मिसेज श्रेणी का किताब सोनी भट्ट मैंनाली पुत्री हरीश चंद्र भट्ट अध्यापक श्रीपुर बीछवा ने जीता। पहली रनर अप दीपालक्ष्मी और दूसरी रनरअप पायल पटनायक रही। यह शो केंद्रीय रेशम बोर्ड कपड़ा मंत्रालय, भारत सरकार के उद्यम सिल्क मार्क द्वारा प्रायोजित किया गया था। सहायक निदेशक डीएन संदीप इसमें चीफ गेस्ट थे। ग्रैंड फिनाले में इंटरनेशनल डिजाइनर फॉरएवर नवीन कुमार की ओर से परिधान देखें गए। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री और सुपर मॉडल संहिता विनिया इसमें शोस्टॉपर रही। उनकी इस उपलब्धि पर शहर के लोगों ने उन्हे बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

36 − = 30
Powered by MathCaptcha