
भास्कर समाचार सेवा
मथुरा,उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पीसीएस परीक्षा 2021 में अंतिम रूप से खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के पद पर चयनित होकर वेद प्रकाश ने श्रीकृष्ण नगरी को गौरान्वित किया है। वेद प्रकाश का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में ये पहला इंटरव्यू था जिसमें उन्होंने सफलता प्राप्त की। खंड विकास अधिकारी के लिए चयनित होने पर वेद प्रकाश को बहुजन समाज के लोगों ने अपनी शुभकामनाएं दी l
वेद प्रकाश की हाई स्कूल कान्हा माखन पब्लिक स्कूल से, इंटरमीडिएट जवाहर विद्यालय इंटर कॉलेज तथा ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किशोरी रमन महाविद्यालय से हुई है।
उन्होंने अपनी सफलता के पीछे बड़े भाई मास्टर जयपाल सिंह का सर्वाधिक योगदान बताया l उनका कहना था कि मेरे माता पिता का विश्वास, गुरुजनों का आशीर्वाद, मित्रों का साथ और सहयोग की बदौलत आज वे इस मुकाम पर पहुंचे है।
उन्होंने यह भी जोड़ा कि आईएएस, पीसीएस संस्थान निजामपुर हापुड़ के केंद्र प्रभारी रिंकू सिंह राही के दिशा निर्देशन और मार्ग दर्शन में तैयारी करने के कारण ही यहां पहुंच पाये है। उन्होंने अपने साथियों का जो वर्तमान में संस्थान में अध्ययनरत हैं का तहे दिल से धन्यवाद किया।
वेद प्रकाश ने वैकल्पक विषय भूगोल हिंदी माध्यम से पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण की।














