
भास्कर समाचार सेवा
मुरादनगर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनसे चोरी की स्कूटी व चाकू बरामद किया है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने रावली रोड स्थित रजवाहे के निकट चेकिंग के दौरान शातिर वाहन चोर तालिब पुत्र अशरफ निवासी हुसैन के अस्पताल के पास रावली रोड कस्बा व शाहरुख पुत्र अशरफ निवासी उपरोक्त को रावली रोड बम्बे के पास से गिरफ्तार किया । उनके कब्जे से चोरी की स्कूटी बिना नम्बर प्लेट व एक अदद चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में बताया कि यह स्कूटी हमनें करीब 06 महीने पूर्व शास्त्री नगर, दिल्ली से चोरी की थी और इसकी नम्बर प्लेट हमने तोड़ दी थी। इसके अलावा
दहेज अधि0 में वांछित अभियुक्त नोईब पुत्र महमूद निवासी खौराजपुर थाना मुरादनगर जिला गाजियाबाद को ग्राम खौराजपुर से गिरफ्तार किया गया।













