कटरीना के प्यार में पूरे डूब चुके हैं विक्की कौशल ? सामने आया ये सीक्रेट VIDEO

दिवाली के खास मौके पर बॉलीवुड की हस्तियों की तरफ से लगातार पार्टियों का आयोजन हो रहा है. ऐसी ही एक पार्टी में एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ एक साथ नजर आए. जिनके साथ का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो के साथ ही लोगों के बीच विक्की और कैटरीना के एक-दूसरे को डेट करने की अफवाह भी चल रही है.

https://www.instagram.com/tv/B4IlPYGgS6c/?utm_source=ig_embed

दिवाली पार्टी के वीडियो दोनों साथ साथ नजर आ रहे हैं. हालांकि दोनों बाद में अपनी अलग-अलग कार में बैठकर रवाना हो गए. एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने वहां से जाने के पहले एक साथ मीडिया कैमरों के लिए तस्वीरें भी खिचवाईं हैं. वीडियो में, दोनों सितारों ने ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी हुई है. जहां विक्की ने कुर्ता-पायजामा पहना हैं. वहीं कैटरीना घाघरा-चोली में बेहद शानदार लग रह थी. इस बीच दोनों स्टार्स की डेटिंग की खबरों को नकारते हुए इन स्टार्स से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि दोनों पूरी तरह सिंगल हैं और कोई भी डेटिंग नहीं कर रहा है.

कुछ समय पहले रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि दोनों स्टार्स बहुत जल्द ही एक फिल्म में साथ काम कर सकते हैं. लेकिन अभी तक इस तरह की रिपोर्टों पर कोई अपडेट नहीं आया है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों की डेटिंग की खबरें कितनी सच है.

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

73 + = 81
Powered by MathCaptcha