
ग्यारह अप्रैल तक न्याय न मिला तो पीड़ित बोला जान दे दूँगा
भास्कर ब्यूरो
जरवल/बहराइच। प्रशासन से जरवल की चेयरमैन के पति का खेला जा रहा हाईटेक ड्रामा प्रशासन के गले मे फांस की तरह फसता जा रहा है जो कि जिले के आला अधिकारी शायद गंभीरता से नही ले रहे हैं।मामला जरवल रोड थाने के जरवल कस्बे का बड़ा ही पेचीदा सा है। जिसे सुलझाने के लिए मंगलवार को पुलिस बल के साथ एसडीएम महेश कुमार कैथल कस्बे के चौक मोहल्ले के अरसद नामक ब्यक्ति के यहाँ अचानक पहुँचे और अरसद को समझाया कि जो उसने चेयरमैन तस्लीम बानो के पति इंतजार अहमद उर्फ मिथुन के जिलाबदर न होने पर छः अप्रैल को आत्मदाह की नोटिस दी है न करे ग्यारह अप्रैल तक आपको निराश होना नही पड़ेगा न्याय मिलेगा उसके बाद आप स्वतंत्र है की बात की।
बताते चले जहाँ एक ओर उत्तर प्रदेश के माफिया और गुण्डे अपनी जान बचाने के लिए प्रदेश के मुखिया योगी जी के खौफ से आत्म समर्पण कर रहे हैं।प्रदेश छोड़ने को विवश हो चुके हैं वही दूसरी ओर जरवल रोड़ थाना अंतर्गत नगर पंचायत जरवल की चेयरमैन तस्लीम बानो का पति इंतजार अहमद उर्फ मिथुन जिसके ऊपर दर्जनों से ऊपर गम्भीर मुकदमे भी है जरवल पुलिस चौकी पर शातिर किस्म के हिस्ट्री सीट मे नाम का बोर्ड भी लगा है।बावजूद इसके उसका बचते रहना काफी हस्यादपद से कम नही है।जो जिला प्रशासन के लिए सरदर्द जरूर बन रहा है।
जानकारों की माने तो दिनांक 28 मार्च 2022 को जरवल के चौक मोहल्ला का रहने वाला अरसद आलम अंसारी पुत्र स्व.मो.वसी अंसारी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ समेत जिले के अधिकारियों को एक शिकायती पत्र लिखा है व मुख्यमंत्री को ट्वीट भी किया था जिसमे उसने चेयरमैन के शातिर अपराधी पति इंतजार अहमद उर्फ मिथुन से जान बचाने की गुहार लगाई है साथ ही शिकायती पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री समेत जिले के अधिकारियों को यह भी अल्टीमेटम दिया है यदि चार अप्रैल 2022 तक मिथुन के खिलाफ दंडनात्मक कार्यवाही न कि गई तो वह विधान सभा के सामने आत्मदाह कर लेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी पीड़ित अरसद आलम ने शिकायती पत्र मे यह भी लिखा था कि मुझे चेयरमैन तस्लीम बानो का पति कई बार मुझे जान से मारने की कोशिश की लेकिन मैं बच गया इसकी शिकायत करने पर भी विभागीय कार्यवाही नही हुई जिससे मुझे ये कदम उठाना पड़ा है।
लेकिन एसडीएम के समझाने पर वह छह अप्रैल को आत्मदाह नही करेगा अब देखना है कि जिला प्रशासन ग्यारह अप्रैल को क्या मिथुन पर जिलाबदर की कार्यवाही करेगा फिलहाल भविष्य के गर्भ मे है।
अरसद द्वारा छः अप्रैल को आत्मदाह न करने पर राजी हो गया है मैंने उसे आश्वासन दिया है कि ग्यारह अप्रैल तक इंतजार करो तुम्हें न्याय जरूर मिलेगा।
महेश कुमार कैथल
एसडीएम कैसरगंज










