VIDEO : पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख रशीद की तस्वीर वायरल, महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले

जनता मरे तो मरे हमे क्या, अपनी अय्याशी में कोई कमी नहीं आनी चाहिए. आखिर जनता ने हमको कुर्सी पर यूँ ही थोड़े बैठाया है. मजे लेने के लिए ही तो चुना है. अब बुढ़ापे में जन्नत के मजे न लिए तो फिर कब लेंगे, ऊपर बहत्तर हूरों का तो पता नहीं, इसलिए नेता जी यहीं पैसों में हूर खरीद रहे हैं. जी हाँ पाकिस्तान के नए गृह मंत्री इन दिनों घर पर ही हसीनाओं के साथ रंग रलियां मना रहे हैं. और शायद मन ही मन ये भी सोच रहे होंगे की अपनी अपनी किस्मत है तुम्हारे पास अपनों का प्यार है मेरे पास हसींनाओं की बहार है.

दरअसल भारत को पाव भर के परमाणु बम से उड़ाने कि धमकी देने वाले शेख रशीद अब गृह मंत्री की कुर्सी पर बैठ चुके हैं. इसमें कोई हैरानी नहीं होगी कि कल को वो भी कह दें कि हमारे पास ऐसी तकनीक है जिसका इस्तेमाल करके हम चाँद को भी कश्मीर बना देंगे , फिर ऊपर से पत्थर फेंक के मारेंगे और इंडिया को बड़ा नुकसान होगा. खैर ये तो ठहरी भविष्य की बात. अपने इसी उल जुलूल सा ज्ञान बाँटने वाले शेख रशीद अब पाकिस्तान के सबसे बड़े मंत्री है.

https://twitter.com/Hareemshah33/status/1338519336269516800

जी हाँ बेशर्म और जिहादी शेख रशीद अपनी शेखी बघारने में कभी पीछे नहीं हटते, अब कुछ पाकिस्तानपरस्तों को लगेगा कि मैं उन्हें जिहादी और बेशर्म क्यों बोल रहा हूँ, तो उन्हें बता दूँ ये बोल मेरे नहीं इमरान खान के हैं. और अब इस जिहादी ने जिहाद पाने के लिए जो काम किया उससे पुरे इमरान सरकार की खाल उतर गई. दरअसल पाकिस्तान में टिक टॉक पर सनसनी मचाने वाली हरिम शाह ने जो खुलासा किया है वो वाकई हैरान करने वाला है.

https://twitter.com/Hareemshah33/status/1338505905235701763

पाव भर के आइटम बम धमकी देने वाले शेख रशीद तो बड़े नौटी निकले खुद ही आइटम बम से खेलने लगे. और अब ये आइटम बम उन्हीं पर फुट पड़ा है. दूसरों को बहतर हूरों के सपने दिखाने वाले शेख रशीद खुद कितना बड़ा ठरकी और अय्याश है उसके सबूत हरिम शाह ने पेश कर दिया. उन्होंने ट्विटर पर दो आपत्तिजनक तसवीरें शेयर की है. पहली तस्वीर देखिये शेख रशीद किसी महिला को पैसे देते हुए नज़र आ रहे हैं, दूसरी तस्वीर में वो आपत्तिजनक स्थिति में लेटे हुए हैं. मतलब पूरी अय्याशी का इंतजाम है. हरिम ने लिखा है किस किस को नयी फिल्म का इंतजार है. नया वीडियो बाजार में आया है, इसे बहुत जल्द पेश किया जाएगा, ठंड में थोड़ी गर्मी होनी चाहिए.

अब सवाल ये भी उठ रहे हैं कि क्या हरिम शाह के पास ऐसे ही बाकी नेताओं के भी राज छुपे हुए हैं. हरिम शाह उन दिनों चर्चा में आई थी जब उसने पाकिस्तान के वजीरे आलम की कुर्सी पर बैठकर एक वीडियो टिक टोक पर शेयर की थी. इसको लेकर पाकिस्तान में भी हलचल मच गई. की आखिर ये कौन है जो पकिस्तान के प्रधानमंत्री की कुर्सी तक जा पहुंची. और अब उसने जो तस्वीर शेयर की है. वो भी चौंकाने वाली है. साथ ही कुछ लोग हरिम शाह के करेक्टर पर भी सवाल उठा रहे हैं.

खबरें और भी हैं...