VIDEO: अब बाबूपुरवा पुलिस ने किया हाफ इनकाउंटर, अब तक हुए पंद्रह

https://youtu.be/rZLAFxp0Em8

अभिषेक त्रिपाठी 
कानपुर। महानगर में पुलिस और बदमाशो के बीच हाफ इनकाउंटर का सिलसिला जारी है। मंगलवार और बुधवार को आधी रात के बाद शहर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गैंगेस्टर हिस्ट्रीशीटर अनिल उर्फ पनिल से पुलिस का आमना-सामना हो गया। पुलिस के अनुसार जैसे ही फोर्स अनिल को पकड़ने के लिये आगे बढ़ी शातिर अनिल पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगा। पुलिस ने भी अनिल पर जवाबी फायरिंग की, जिसमे अनिल के पैर में गोली लगी। वो लगते ही गिर पड़ा।
अनिल को घायल देख उसका एक साथी किसी तरह से मौके से भागने में कामयाब हो गया। घायल बदमाश अनिल को शहर के केपीएम अस्पताल में उपचार के लिये पुलिस ने भर्ती कराया। एसपी साउथ रवीना त्यागी ने बताया मुठभेड़ में घायल बदमाश अनिल उर्फ पनिल पर लूट, हत्या, चोरी के कई गंभीर मामले कानपुर व आसपास के जिलों के दर्जन भर थानों में दर्ज है। पुलिस लंबे समय से अनिल की तलाश कर रही थी ल। उसे कल देर रात मुठभेड़ के बाद हिरासत में ले लिया गया है। वो कानपुर के ही बर्रा इलाके का रहने वाला है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

28 − 19 =
Powered by MathCaptcha