VIDEO : रामराज्य बदला गुंडाराज में ! अब प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में पुलिस भी नहीं सुरक्षित

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कानून व्यवस्था दम तोड़ती जा रही है। यहां पुलिस वाले तक सुरक्षित नहीं हैं तो, आम नागरिक कितने सुरक्षित हैं  ये आप खुद देख सकते है। आए दिन बेकसूर आम नागरिक मारे जा रहे हैं। ऐसे में यूपी में ‘जंगलराज’ कायम है ये कहना ज्यादा उचित है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ग्रामीणों ने पुलिस की जीप पर पथराव करके दरोगा और सिपाही को बंधक बनाकर पेड़ से बांध दिया। बंधक बनाकर ग्रामीणों ने दरोगा और सिपाही की जमकर पिटाई कर दी। इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। घटना वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस गांव का है।

दरअसल, जौनपुर क्राइम ब्रांच पुलिस सोमवार देर रात एक चोरी के मामले में हरसोस गांव में दो लोगों को पकड़ने गई थी। तभी लोगों ने पुलिस पर हमला कर एक बदमाश को छुड़ाकर पुलिस को बंधक बना लिया।

https://twitter.com/Benarasiyaa/status/1189045408950972419

फिर क्या था लोगों ने पुलिस वालों को पेड़ से बांध दिया और उनकी पिस्टल छिन ली और जमकर पिटाई करने लगे। पुलिस वालों की वर्दी तक फाड़ दी गई। इस हमले में रोहनिया एसओ समेत 5 पुलिसवाले घायल हो गए। बाद में घायल पुलिसवालों को अस्पताल में भारती करवाया गया।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

86 − = 85
Powered by MathCaptcha