लाखों लोगों के दिलों पर अपने ठुमकों की वजह से राज करने वाली जानी मानी हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी भोजपुरी, पंजाबी, हरियाणवी सिनेमा में धमाल मचाने के बाद अब बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के जौहर दिखाने आ गई हैं। सपना चौधरी की डेब्यू फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स ‘ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में सपना चौधरी एक पुलिस ऑफिसर का रोल अदा कर रही हैं। फिल्म के इस ट्रेलर में दोस्ती, आपसी रंजिश और जंग की कहानी को पेश किया गया है।

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी का प्रोग्राम बेकाबू हुए फैंस के चलते हंगामे की भेंट चढ़ गया। अपने ठुमकों के लिए पहचानी जाने वाली सपना की एक झलक पाने के लिए फैंस इतने बेताब हुए कार्यक्रम में भारी हंगामा और मारपीट हुई। बाद में पुलिस के लाठीचार्ज से मची भगदड़ में कई लोग घायल हो गए। फैंस के बर्ताव से नाराज सपना कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चली गई।
सपना चौधरी राजगढ़ के पचौर में डांस प्रोग्राम के लिए आईं थी। ये प्रोग्राम पचौर के राम लखन गार्डन में था। जबर्दस्त फैन फॉलोइंग के चलते सपना के इस प्रोग्राम में भारी भीड़ उमड़ी थी। सपना ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और कुछ डांस भी प्रस्तुत किए।
https://youtu.be/8UXwk1f5EWY
एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी
लेकिन जैसे-जैसे प्रोग्राम आगे बढ़ा, वैसे-वैसे फैंस का जोश भी बढ़ा और आखिरकार स्टेज के पास जाने की कोशिश में फैंस में मारपीट और विवाद हो गया। फैंस ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकनी शुरू की दी। विवाद इतना बढ़ा कि सपना ने डांस बीच में रोककर फैंस को शांत रहने का आग्रह किया। लेकिन हंगामा जारी रहा। इसी दौरान बेकाबू होती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गार्डन में मौजूद पुलिसकर्मियोंं और सुरक्षाकर्मियों को लाठीचार्ज करना पड़ा। इससे प्रोग्राम स्थल पर भगदड़ मच गई। इसमें कई फैंस घायल हो गए। इसी बीच सपना कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चली गई।


















5 साल बहुत झेला है…’ईविल डेड’ वाले बयान पर तनुश्री दत्ता की सफाई: बोलीं—”मेरे साथ जो हुआ, उसके बाद यह किसी…