ग्रामीणों का आरोप विधुत विभाग की लापरवाही में हो रही खेतों से कीमती ट्रांसफार्मो की चोरी

भास्कर समाचार सेवा

सहारनपुर- उपविधुत वितरण खण्ड हरौडा क्षेत्र के ग्राम चाँदपुर में दो महीनो से लगातार बिजली के तार और हाई टेंषन लाइन के कीमती ट्रांसफार्म अज्ञात चोरो द्वारा चोरी किये जा रहे है। ग्रामिणों ने आरोप लगाते हुए कहा की बिजली विभाग की मिली भगत या विभाग की लापरवाही में ही खेतों से कीमती ट्रांसफार्म, और तार चोरी हो रहे है। ग्रामीणों ने बताया की चोरी की सूचना देने के लिए जब बिजली विभाग के जेई को जब सीयूजी नंबर पर फोन किये जाते है तो फोन नही उठाया जाता है। बिजली विभाग के विधुत वितरण उपखंड हरोडा के जेई ने बताया की एक ट्रांसफार्म के तेल की चोरी के मामले की दो माह पहले रिपार्ट दर्ज कराई गयी थी परंतु ग्रामिणों का कहना है की रात में हाई टेंषन लाइन में करंट के चलते ट्रांसफार्म कैसे चोरी हो सकता है इसमें कही न कही बिजली विभाग की कमी है। जेई ने कहा की इस प्रकार की चोरी को रोकने के लिए आवष्यक कार्रवाही व उपाये किये जा रहे है।
ग्रामिणों से मिली सूचना के अनुसार 7नवंबर को गांव के एक किसान के खेत के समीप रखे हाई टेंषन 11000 वोल्ट के ट्रांसफार्म को लाइन से उतार कर उसे खोलकर उससे कीमती धातु निकाल ली अवषेशो को खेत में ही छोडकर चले गये। इसी प्रकार उपविधुत वितरण खंड हरोडा क्षेत्र के ग्राम चाँदपुर में दो महीनों से बिजली विभाग के कीमती ट्रांसफार्म व तारो की चोरी हो रही है। चोर रात में हाई टेंषन लाइन पर लगे हुए ट्रांसफार्म को चालू बिजली के दौरान लाइन से उतारकर उसकी चोरी होना वास्तव में असंभव है। ग्रामिणों ने बताया की चोरी रात के समय बिजली न होने के दौरान हुई है। ग्रामिणों नें आरोप लगाते हुए कहा की रात के समय गांव में बिजली बहुत कम आती है कभी कभी तो बिजली बिल्कुल भी नही आती है और 7 नवंबर की रात को बिजली आ रही थी परंतु षटडाउन के दौरान किसी समय अज्ञात चोरो ने ट्रांसफार्म लाइन से उतार कर खेत में ही खोलकर उसमें से कीमती सामान चुरा ले गये।
चाँदपुर के प्रधान वाजिद ने बताया की गांव के किसान असलुब पुत्र असगर, हारून पुत्र मासुब, इकराम पुत्र असगर, आगुल पुत्र मतलुब, मतलुब पुत्र असगर समेत हजारा बाग से छः 11000 वोल्ट के ट्रांसफार्मो की पिछले दो महीनों में चोरियाँ हो चुकी है। अज्ञात चोर रात मे बिजली न होने का फायदा उठाकर चोरी कर रहे है। रोज बिजली ठीक छः बजे भाग जाती है और फिर सुबह ही किसी भी समय आ जाती हैं।
विधुत उपविधुत वितरण खण्ड हरोडा के जेई ने कहा की पिछले दो महीनो से चाँदपुर व चौरादेव में विधुत ट्रांसफार्म व विधुत केबल की चोरी हो रही है। जिसकी रिपोर्ट विधुत विभाग के थाने में जल्द ही लिखवा दी जाएगी। चोरी रोकने हेतू दो फेस लाइनों में निरंतर हाई वोल्टेज करंट जारी रहेगा।
थाना गागलहेडी क्षेत्र की काली नदी चौकी प्रभारी से जब मामले के बारे में पूछा गया तो उन्होने बताया की हमारी चौकी में जेई हरोडा ने एक चोरी के मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें अज्ञात चोरो ने खेत में रखे ट्रांसफार्म से तेल चोरी किया है।

खबरें और भी हैं...