बहराइच में लोकतंत्र की मजबूती के लिए करें निर्भय होकर मतदान 

मिहींपुरवा/बहराइच l शुक्रवार को सेवार्थ फाउंडेशन गिरजापुरी कार्यालय पर सामाजिक संगठन की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता श्री शंकर सिंह ने की। बैठक में उपस्थित वन निवासियों को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करने के लिए घर से बाहर निकलना होगा और शांतिपूर्ण तरीके से अपना अमूल्य मत देकर उत्तर प्रदेश में एक जन कल्याणकारी सरकार की स्थापना में भागीदारी करना होगा। मतदान हमारा संवैधानिक कर्तव्य होने के साथ-साथ लोकतंत्र का महान पर्व भी है और इसमें सहभागिता करना हमारा परम सौभाग्य भी हैँ। खास तौर पर देश की आजादी के 75 साल बाद भी आजादी और अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे वन निवासियों की मतदान में भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। सेवार्थ फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी सामाजिक कार्यकर्ता जंग हिंदुस्तानी ने बताया कि इस बार वन ग्रामों के राजस्व ग्राम में परिवर्तन होने के बाद पहली बार  शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा गया है। वन निवासियों को मतदान करने के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक वन ग्राम में बैठकें आयोजित की गयीं  ताकि आगामी 27 फरवरी को सुबह ही घर से बाहर निकलें। गांव की महिलाओं तथा दिव्यांग मतदाताओं की पहुंच मतदेय स्थल तक हो, इसके लिए वन अधिकार आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं को लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वन ग्राम से राजस्व ग्राम में परिवर्तित करने के लिए आंदोलन राजनीतिक दल या राजनैतिक व्यक्ति ने अपनी भूमिका निभाई है उसके प्रति वन निवासियों का सहज झुकाव रहेगा लेकिन वन निवासी किसी भी पार्टी के बंधुआ मजदूर नहीं होंगे । बैठक को संबोधित करते हुए रामचंद्र ने कहा कि वनग्रामों में संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों को लागू कराने के लिए निरंतर संघर्ष जारी रखना चाहिए । समाजसेवी रामसमुझ मौर्य ने कहा कि वन ग्राम के राजस्व ग्राम में परिवर्तित होते ही समस्त सुविधाएं मिलने प्रारंभ हो जाएंगी हमें वन अधिकार कानून और संविधान पर विश्वास रखना चाहिए।

जनता यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सूर्य देव ने कहा कि वनग्रामों के वन निवासियों के वन अधिकार पत्र बने हुए रखे हैं लेकिन अभी तक वितरित नहीं किए गए हैं स्थानीय अधिकारी इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
वन अधिकार आंदोलन की कार्यकर्ता विन्दा देवी ने कहा कि महिलाएं बिना किसी लालच और भय के आगामी 27 फरवरी को सुबह सबसे पहले वोट करने के लिए घर से बाहर आएंगी उसके बाद वापस जा कर घर के काम संपन्न करेंगी।आगामी सरकार को महिलाओं के सम्मान की रक्षा हेतु  वनग्रामों में शौचालय की सुविधा देनी चाहिए। बैठक को राजेन्द्र प्रसाद, राम समुझ मौर्य, रघुवीर, रामचंद्र, राम निवास, विन्दा देवी आदि ने संबोधित किया। बैठक में कई वनग्रामों के लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

− 8 = 1
Powered by MathCaptcha