Weather Report : तेलंगाना में तीन दिन बारिश का येलो अलर्ट, पढ़ें मौसम का ताजा रिपोर्ट

हैदराबाद । नगर और आसपास विशेषकर पुराने शहर और टोली चौकी, माधापुर और जुबली हिल्स में सोमवार को भी भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन भारी की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक श्रावणी के अनुसार, शहर में अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना है। दक्षिण-पूर्व से ठंडी हवाओं के कारण राज्य में हल्की, मध्यम और भारी बारिश हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए अगले तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तेलंगाना राज्य विकास एवं योजना सोसाइटी के आंकड़ों के अनुसार हैदराबाद के पश्चिमी हिस्सों में दो दिन को सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। शेखपेट में 16 सेंटीमीटर, माधापुर में 12.8 सेंटीमीटर और जुबली हिल्स में 11.5. सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। टोली चौकी के नदीम कॉलोनी में सुबह तक तालाब की स्थिति बन गयी थी। तेलंगाना के अन्य जिलों जैसे वानपर्ती, गडवाल और वरंगल और विकाराबाद जिलों में कुछ स्थानों पर सोमवार सुबह से भारी बारिश दर्ज की गई।

खबरें और भी हैं...