मौसम फिर बदलेगा करवट, जानें कहां-कहां बरसेंगे मेघा

पिछले सप्ताह तेज हवा के साथ बारिश होने के कारण उत्तर प्रदेश में मौसम बदल गया। राज्यभर में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। दिन में धूप खिलने से राहत जरूर मिलती है लेकिन ठंडी हवाओं के कारण गलन भी बढ़ी हुई है। इन सब मौसमी दशाओं के बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार यूपी में एक बार फिर बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका प्रभाव प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा। पर्वतीय राज्यों से आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण 9 फरवरी को प्रदेशभर में हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं, 10 फरवरी को मुख्य रूप से मौसम साफ रहेगा, जिसके कारण दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

यूपी के विभिन्न जिलों में सुबह के समय हल्की धुंध रही, लेकिन दिन में धूप निकल आई। इससे लोगों को ठंड से राहत मिली। इस बीच मौसम वैज्ञानिक जेपी गुप्ता ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों पर एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर बुधवार सुबह से ही दिखने लगेगा। प्रदेश के कई जिलों में बारिश की स्थिति बन रही है। इससे कोल्ड डे कंडीशन की स्थिति बन सकती है।

बन सकती है कोल्ड डे स्थिति

दरअसल, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। इसके असर से उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति बन रही है। इससे कुछ दिन पहले यूपी में तेज आंधी और बारिश हुई थी। कई जगह पर ओले भी गिरे थे। ओलावृष्टि के चलते फसलों को व्यापक पैमाने पर नुकसान पहुंचा था।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

73 + = 78
Powered by MathCaptcha