सर्दी बढ़ी तो सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु ग्रामीण क्षेत्र में रात्रि भ्रमण को निकले सीओ सदर

ग्रामीणों से वार्ता कर दिया सुरक्षा का भरोसा, चौकीदारों को किया सतर्क।

भास्कर समाचार सेवा

कासगंज। ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे निचले स्तर के सुरक्षा अधिकारी यानी चौकीदार को चुस्त और दुरुस्त रखने के लिए कासगंज पुलिस ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि भ्रमण कर रही है, खुद सीओ सदर अजीत चौहान अधीनस्थों को साथ ले सुदूर क्षेत्र के गांव में रात्रि भ्रमण कर ग्रामीणों से वार्ता कर रहे हैं।
बुधवार को सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र गिरी को साथ ले सीओ सदर अजीत चौहान गांव लुहर्रा, नगला बंजारा पहुंचे और वहां ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सीओ सदर ने कहा कि कासगंज पुलिस हर परिस्थिति में उनके साथ है, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर हुए तुरंत स्थानीय पुलिस अथवा डायल 112 पर सूचना दें।
साथ ही उन्होंने संबंधित गांव के चौकीदार को भी बुला कर संबंधित गांव की स्थिति की जानकारी दें और खुराफाती तत्वों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...