सिर में डंडा मारकर पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

भास्कर समाचार सेवा

हस्तिनापुर। मामला थाना क्षेत्र के गांव पाली का है जहां पर घरेलू विवाद को लेकर पति ने पत्नी के सिर पर डंडा मार दिया जिसमें गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई मौत से परिवार में कोहराम मचा है। क्षेत्र के गांव पाली में मंगलवार की शाम पति-पत्नी में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। विवाद दोनों में इतना बढ़ गया कि कहासुनी हो गई। जिसके बाद मनोज ने अपनी 38 वर्षीय पत्नी पूनम के सिर में पास ही में रखा डंडा मार दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन घायल महिला को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से गांव में कोहराम मच गया। सूचना थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। मृतक महिला को जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी दिनेश यादव ने बताया, महिला के पहले पति सुधीर की चार साल पूर्व मौत हो चुकी है। वह अब अपने देवर मनोज के साथ रह रही थी। मृतक महिला के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 14 व 16 वर्ष है। मुकदमा दर्ज हो गया है, आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...