मथुरा-वृन्दावन को स्वच्छता में बनायेंगे अब्बल नंबर : पं.श्रीकान्त शर्मा

32.40 लाख रूपये से बने कृष्णापुरी सामुदायिक भवन का विधायक ने किया लोकार्पण

भास्कर समाचार सेवा

मथुरा। मथुरा-वृन्दावन विधायक पं. श्रीकान्त शर्मा ने मथुरा नगर के वार्ड 58, कृष्णापुरी में सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। 32.40 लाख रूपये की लागत से बने इस सामुदायिक भवन का उपयोग सांस्कृतिक आयोजनों एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए क्षेत्र के स्थानीय निवासियों द्वारा किया जा सकेगा। विधायक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूज्य ब्रजवासियों के सहयोग से मथुरा-वृन्दावन को स्वच्छता में अव्वल बनाने की दिशा में अग्रसर हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम बृजवासी दिव्य,भव्य,स्वच्छ,स्वस्थ एवं हरित ब्रज के लिये संकल्पबद्ध हैं।

विधायक शर्मा ने मथुरा के श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में ऑल इंडिया इनविटेशनल नेशनल कराटे चैंपियनशिप का शुभारंभ किया।
यहां उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री खेलो इंडिया संकल्प की दिशा में मथुरा-वृन्दावन में 3 करोड़ रूपये से अधिक की खेल सुविधाएं विकसित की गई हैं , स्थानीय खिलाड़ी इसका लाभ लें एवं खेलों में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से हमेशा की तरह अपने ब्रज को गौरवान्वित करते रहें।

खबरें और भी हैं...