
भास्कर समाचार सेवा
मोदीनगर। डॉ. के एन मोदी साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज में शनिवार को संचारी रोग जैसे मलेरिया, इन्फ्लूएंजा, हैज़ा, चिकनगुनिया आदि वायरल जनित रोगों एवं दिमाग़ी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के अंतर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन कॉलेज के प्रधानाचार्य सतीश चंद अग्रवाल की अध्यक्षता किया गया। प्रधानाचार्य सतीश चंद अग्रवाल ने बदलते मौसम में छात्रों व शिक्षकों को संचारी रोगों से बचने व सावधान रहने हेतु प्रेरित किया एवं बताया कि कोरोना, दिमागी बुखार एवं डेंगू भी एक वायरस जनित रोग है जो इस मौसम में अधिक फैलते हैं। साथ ही प्रधानाचार्य में सभी छात्रों को दीपावली के त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए कहा। विद्यालय के पूर्व छात्र रहे सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जगमाल सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए छात्रों को नैतिक मूल्यों का पालन करने एवं सामाजिक बुराइयों को दूर करने में मदद कर समाज के विकास में योगदान करने हेतु प्रेरित किया।संगोष्ठी का संचालन करते हुए कॉलेज के एन सी सी अधिकारी प्रवीण जैनर ने सभी को मौसमी रोगों के प्रति सजग रहने, साफ़ सफ़ाई रखने, ख़ान पान का ध्यान रखने, व्यक्तिगत साफ़ सफ़ाई रखने एवं मच्छरों से बचाव करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर आर के सिंह, शरद कुमार बाजपेई , दिनेश कुमार , अदिता त्यागी, नीतू चौधरी, सुधीर शर्मा ,शिवानी बागोरिया, रेखा, नीता शर्मा, राजीव जांगिड़, संजीव कुमार, योगेन्द्र कुमार,धरमवीर ,गौरव त्यागी, रूमा देवी, सत्यवान यादव, राहुल त्यागी, गौरव त्यागी आदि का सहयोग रहा।














