एक बार फिर दोहराया गया निर्भया कांड, आदिवासी महिला से गैंगरेप, फिर प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की रॉड

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में इंशानियत और मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते एक आदिवासी महिला के रिश्तेदारों ने उसके साथ दुष्कर्म करने के साथ पिटाई की। लोगों ने इस हद तक हैवानियत दिखाई की महिला के निजी अंगों में लोहे की रॉड डाल दी। इस घटना ने एक बार फिर कुछ साल पहले निर्भया के साथ दिल्ली में हुई कड़वी घटना को जीवंत कर दीया है।

दरअसल एक महिला के साथ लोगों ने एक जमीनी विवाद के चलते महिला के साथ उसके ही रिश्तेदारों ने जानवरों से भी बदतर व्यवहार किया है। पहले महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद महिला के निजी अंगो में लोहे की रॉड डाल दी जिसके बाद बड़ी बेरहमी की पिटाई कर डाली।

पीड़ित महिला को जलपाईगुड़ी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि धूपगुड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक तालाब के पास महिला के साथ शनिवार रात उसके एक रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया।

आपको बता दें कि पीडित महिला ने बताया है कि आरोपी ने महिला को जमीन का विवाद सुलझाने के लिए बुलाया और उसके बाद महिला के साथ  दुष्कर्म किया। इसके अलावा बताया जा रहा है कि आरोपी के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था हालांकि उसने महिला के साथ कुछ नहीं किया। पुलिस ने बताया कि एक रिक्शा चालक ने महिला को देखा और उसे घर पहुंचाया। पुलिस ने महिला के पड़ोस में रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

60 − 56 =
Powered by MathCaptcha