
भाकियू और साथियों ने फैक्ट्री के गेट मुआवजे की मांग करते हुएकिया हंगामा
भास्कर समाचार सेवा
सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक टाइल फैक्ट्री में मशीन पर कार्य करते समय मजदूर चपेट में आ गया ।घायल को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह भारतीय किसान यूनियन और मजदूर के साथियों ने मुआवजे की मांग को हंगामा किया ।
औद्योगिक क्षेत्र स्थित ओरियंटबेल स्टाइल में विक्की कुमार यादव पुत्र रामा शंकर निवासी भोजपुर बिहार बतौर मजदूर मशीन पर तैनात था ।बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम मशीन पर कार्य करते समय विक्की यादव मशीन की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया ।सूचना फैक्ट्री में हड़कंप मच गया आनन-फानन में घायल को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया।जहां चिकित्सकों ने विक्की यादव को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई ।पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।उधर बुधवार की सुबह विक्की यादव की मौत पर भारतीय किसान यूनियन संपूर्ण व उसके साथी व रिश्तेदारों ने कंपनी के गेट पर मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। हादसे की सूचना पर पुलिस व फैक्ट्री के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद मामला हुआ।













