यज्ञ व भंडारा करके मनाया योगी का जन्मदिन

भास्कर समाचार सेवा
बुलन्दशहर। हिन्दू युवा वाहिनी के लोगों ने पहासू स्थित मठ-मंदिर पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का पचासवां जन्म दिन मनाया। रविवार को मंदिर परिसर में हवन करके मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर सांसद डॉ भोला सिंह व हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष ठा0 सुनील सिंह ने यज्ञ में आहुतियां दीं।
मुख्यमंत्री के 50 वें जन्मदिन के मौके पर आयोजित विशाल भंडारे में काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। हि0 यु0 वाहिनी की ओर से मीठे शर्बत का भी वितरण किया गया। इस मौके पर वाहिनी के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह राघव ने कहा कि पूरे भारत मे योगीजी सफलतम मुख्यमंत्री हैं। जितनी मेहनत आज वह कर रहे हैं उतनी मेहनत की कल्पना भी अन्य मुख्यमंत्री नहीं कर पाते। योगीजी हिन्दू संस्कृति के ध्वजधारक बनकर लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। इस मौके पर
सोमेन्द्र प्रताप सह प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष हनी सिंह, प्रिंस जादौन ब्लॉक अध्यक्ष, सोनू तौमर
दिलावर सिंह, माधव राव होलकर, संदीप, हनी सिंह, विशाल, उत्तम तोमर आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...