युवा देश का नाम रोशन कर रहे है : अंतुल तेवतिया -खिलाडिय़ों समेत प्रतिभाओ को किया सम्मानित


भास्कर समाचार सेवा सिकंदराबाद।जाट सभा ट्रस्ट द्वारा समारोह आयोजित कर समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि अंतुल तेवतिया ने सम्मान समारोह का विधिवत शुभारंभ करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज की प्रतिभाओ को आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है। और हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रहे हैं । विशिष्ठ अतिथि ब्रिगेडियर समरवीर सिंह व अध्यक्ष अशोक चौधरी व अन्य वक्ताओं ने भी समाज में फैली कुरितियों को दूर करने और समाज के उत्थान के लिए अपने विचार रखे। अतिथियों ने नेशनल स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी लखन चौधरी, कृष्ण चौधरी, केतन चौधरी, मनीषा चौधरी व कुंजन चौधरी समेत समाज की अन्य प्रतिभाओं को सर्टिफिकेट, नकदी,
व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रीतम सिंह, सर्वेश सिंह, पिंटू प्रमुख, अनिल सहलोत, मोहित प्रमुख,डॉ ओमवीर सिंह, जगतवीर सिरोही, संजीव बाना, रमित सिरोही, धिरेंद्र पंवार, भरत सिंह प्रधान, जगदीश राजौरा समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...