
भास्कर समाचार सेवा – मुरादनगर । पुलिस ने गोबर से नकली खल बनाकर बेचने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। उससे नकली खल के 27 कट्टे व मिनी ट्रक बरामद किया है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक यूवक मिनी ट्रक में गोबर से बनी नकली खल बेच रहा है। सूचना पर पुलिस जलालपुर रोड स्थित मुर्गी फार्म के निकट पहुची। नकली खल बेचे रहे युवक अनुप सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी गोपालपुर थाना खरखौदा सोनिपत हरियाणा को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 27 कट्टा खल मय लोडर टाटा मिनी ट्रक बिना नम्बर का बरामद किया है ।














