
भास्कर समाचार सेवा
साहिबाबाद। थाना टीला मोड़ क्षेत्र के लोनी रोड पर एक ढावे में खाना खाने गए दो पक्षों के बीच कार पार्किंग को लेकर के विवाद हो गया। इस विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक के सिर में ईटों से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। मृतक युवक दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त एसआई का बेटा था।

पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात 9:15 बजे रात्रि के करीब हॉब्स किचन के बराबर में बिहारी होटल है। जहां दोनों पक्ष कार से खाना खाने पहुंचे थे। एक पक्ष की कार इस तरह से खड़ी हुई थी जिसे दूसरे पक्ष कार ड्राइविंग सीट की खिड़की नहीं खुल सकी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक के ऊपर ईटों से हमला कर दिया और उसे लहूलुहान कर सड़क पर मरणासन्न अवस्था में छोड़ गए। दीपक ने वरुण के भतीज अनिरुद्ध को सूचना दी वरुण का झगड़ा हो गया है और वह गंभीर रूप से घायल है और उसे अकेला छोड़कर मौके से फरार हो गए परिवार वाले घायल को ज़ी टीवी अस्पताल दिल्ली ले गए जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अरुण उर्फ वरुण(35) दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त एसआई कंवरपाल सिंह का बेटा है और पास के गांव जावली का रहने वाला था। पुलिस ने इस मामले में मृतक के परिवारों की शिकायत के आधार पर दीपक पुत्र वेद प्रकाश जावली निवासी वह संजय रावत पुत्र हुकम सिंह इंद्रप्रस्थ कॉलोनी टीला मोड़ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पांच टीमें गठित की गई हैं और हर पहलू पर जांच की जा रही है दीपक संजय राऊत से पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतक का चचेरे भाई कन्हैया ने बताया की वरुण परिवार में उसकी पत्नी दो बच्चे बेटी बेटा हैं एलआर कॉलेज से m.a. की थी और वह कॉलेज वह नेशनल का रेसलर हुआ था उसका किसी से कोई विवाद नहीं था














