अयोध्या में दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, 40 से अधिक यात्री घायल

–मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

अयोध्या। शुक्रवार देर शाम अयोध्या स्थित बूथ नंबर 4 के पास भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें ट्रक और बस की आमने सामने भिड़ंत हुई इस हादसे में खबर लिखे जाने तक पाँच लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं हादसा इतना भीषण था कि रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रशासन को अपनी पूरी ताकत झोंक देनी पड़ी प्रत्यक्ष दर्शनों के अनुसार हादसे के उपरांत ट्रक बस के ऊपर चढ़ गई थी जिससे रेस्क्यू में तमाम परेशानियां आ रही थी। मौके पर दर्जनों एंबुलेंस पहुंच गई थी हादसे में घायल लोगों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान अपने हाथ में ले ली हादसे के बाद मची ठीक पुकार के उपरांत स्थानीय लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद करने के लिए पहुंच गए। बताया जाता है कि उक्त प्राइवेट बस लखनऊ से सवारी लेकर टांडा जा रही थी।

हादसे में घायल 2 लोगों को जिला अस्पताल जबकि 6 लोगों को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में भर्ती कराया गया है। घायलों की संख्या और भी बढ़ सकती है।

वही राम नगरी में हुए इस भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक जताया है उन्होंने जिला प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उधर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय राजा का कहना है अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और लगभग 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। मौके पर 10 एंबुलेंस मौजूद है तथा जिलाधिकारी नीतीश कुमार और डीआईजी/ एसएसपी मुनिराज जी० भी मौजूद।

खबरें और भी हैं...