भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। जागृति विहार एक्सटेंशन सैक्टर-5 के आवंटियों ने दो माह बाद भी पानी चालू ना होने पर खाली बाल्टियों के साथ प्रदर्शन कर आवास विकास परिषद की लापरवाही का विरोध किया।
आवंटी सुशील कुमार पटेल ने बताया, 22 फरवरी को जिलाधिकारी के सहयोग आवास वाद मुक्त कराया गया था, जिसके बाद आवास विकास अधिकारियों ने एक सप्ताह में आवंटियों को मूलभूत सुविधा मुहैया कराने का वायदा किया था, अब लगभग 2 माह बीत जाने पर भी विभाग आवंटियों को पानी उपलब्ध नहीं करा पाया। विरोध प्रदर्शन में राजेन्द्र कुमार, सुनील शर्मा, कार्तिक शर्मा, आभास कौशिक, सुरेन्द्र सिंह, पंकज कौशिक, डॉक्टर विजयपाल सिंह, एनएल कर्दम, अनिल सिंह, संतोष कुमार, सोहन सिंह, राजेन्द्र वर्मा, संजय परमार, सरिता, बबीता, संतराम आदि उपस्थित रहें।
आवंटी को दो माह में भी नहीं मिला पानी, अब करेंगे तालाबंदी
भास्कर ब्यूरो