खबरें और भी हैं...
रुड़की के मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या: जंगल में गड्ढा खोदकर दबाए गए शव, मुख्य पुजारी अखिल गिरी फरार!
उत्तराखंड, देहरादून, रुड़की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड: आरोपियों ने राजधानी में बनाई बेनामी संपत्तियां, 5 तहसीलों में रजिस्ट्री खंगालने का काम शुरू
अयोध्या, उत्तरप्रदेश, बड़ी खबर, लखनऊ
गाजियाबाद में कलयुगी बेटों की हैवानियत: मामूली विवाद में माता-पिता को पीट-पीटकर मार डाला, दोनों आरोपी भाई गिरफ्तार!
गाज़ियाबाद, उत्तरप्रदेश, बड़ी खबर














उत्तराखंड के चमोली में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हादसे में दस लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, कई लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि वाहन सवार सभी लोग अंत्येष्टी में शामिल होने जा रहे थे।
हादसा चमोली जिले के देवाल-घेस मोटरमार्ग पर उस वक्त हुआ, जब यात्रियों से भरा मैक्स वाहन वलाण से देवाल की ओर आ रहा था। जैसे ही वाहन गांव से दो किमी दूर काली ताल के पास पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई जा गिरा। हादसे में दस लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, एसडीएम थराली के मुताबिक वाहन में 18 से ज्यादा लोग सवार थे।
बता दें, शनिवार रात को वलाण गांव के पद्म सिंह पटाकी की देवाल के एक होटल में मौत हो गई थी। जिसके बाद गांव के कुछ लोग आज सुबह उनके अंतिम संस्कार के निकले थे। फिलहाल, प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है।