कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, घरेलू गैस उपभोक्ता को राहत; जानें अपने शहर में 1 सितंबर से नई दरें

कैलेंडर पर सितंबर का महीना शुरू होते ही देश के एलपीजी (LPG) उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। तेल विपणन कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने 1 सितंबर से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद देश के अलग-अलग महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर महंगा हो गया है। हालांकि, आम गृहिणियों और घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों को पूरी तरह स्थिर रखा गया है।

जानिए प्रमुख शहरों में 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर की नई दरें

नई दरों के लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2,738 रुपये से बढ़कर 2,747.50 रुपये का हो गया है, यानी यहां 9.50 रुपये का इजाफा हुआ है। नोएडा में भी नई कीमत 2,747.50 रुपये हो गई है।

  • मुंबई: कमर्शियल सिलेंडर अब 2,701 रुपये में मिलेगा (पहले 2,691.50 रुपये था)।

  • चेन्नई: कीमत 2,906 रुपये से बढ़कर 2,916.50 रुपये पहुंच गई है।

  • कोलकाता: यहां सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है, जहां सिलेंडर 2,872.50 रुपये से बढ़कर 2,982 रुपये हो गया है।

घरेलू रसोई गैस की कीमतें पूरी तरह स्थिर

त्योहारी सीजन से ठीक पहले आम परिवारों के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है।

  • दिल्ली: ₹942 per cylinder

  • मुंबई: ₹941.50 per cylinder

  • कोलकाता: ₹968 per cylinder

  • चेन्नई: ₹957.50 per cylinder

इसके चलते सितंबर महीने में आम जनता के घर के रसोई बजट पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा।

छोटे ‘छोटू’ सिलेंडर और लेह में गैस के दाम

5 किलोग्राम वाले सामान्य ‘छोटू’ एलपीजी सिलेंडर की कीमत 349.50 रुपये और एक्सट्रालाइट (XTRALITE) सिलेंडर की कीमत 339 रुपये पर स्थिर बनी हुई है। हालांकि, 5 किलो वाले व्यावसायिक (Non-Domestic) सिलेंडर की कीमत में 2 रुपये का इजाफा किया गया है, जिसके बाद इसका नया रेट 762 रुपये से बढ़कर 764 रुपये हो गया है।

परिवहन लागत (Transport Cost) अधिक होने के कारण देश में सबसे महंगा सिलेंडर लेह (लद्दाख) में बिक रहा है, जहां 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर 1,179 रुपये और 19 किलो का कमर्शial सिलेंडर 3,385.50 रुपये का मिल रहा है। कमर्शियल गैस महंगी होने से होटल, रेस्तरां और बाहरी खान-पान की दुकानों की लागत बढ़ना तय माना जा रहा है।

 

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha